Advertisement
महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोपी टीटीई को रेलवे ने किया बर्खास्त

इस मामले को रेलवे ने बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपी टीटीई को नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी मुन्ना कुमार डिप्यूटी सीटीआई था।
बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। एक अन्य मामले में अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे में पुरुष सह यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।
वहीं रेल कर्मचारियों के शराब पीकर यात्रियों को परेशान करने का एक अन्य मामला भी मंगलवार को ही सामने आया है। 15705 चंपारण हमसफर जो मगंलवार सुबह कटिहार से दिल्ली पहुंची। उस ट्रेन में भी बी-1 कोच अटेंडेंट ने शराब के नशे में यात्रियों से बदसलूकी की। लेकिन शिकायत के बाद भी कंट्रोल रूम की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यात्रियों के अनुसार रात तक वह अटेंडे कोच में बेडिंग रोल बांट रहा था और सुबह नशे में धुत कर्मचारी यात्रियों को परेशान कर रहा था, उनसे बदतमीजी कर रहा था। इतना ही नहीं उस अटेंडे ने अपने जानकार रिश्तेदारों को बिना टिकट के रिजर्व सीट पर जोर जबरदस्ती कर यात्रा भी करवाई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


