railway hike train fare for high tech resources-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे कर सकती है यात्री किराए में इजाफा !

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 8:48 PM (IST)
रेलवे कर सकती है यात्री किराए में इजाफा !
नई दिल्ली।जल्द रेलवे और ज्यादा हाईटेक होने के लिए किराए में बढ़ोत्तरी कर सकता है। आपको पता होगा कि इससे पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को बकायदा पत्र लिखकर विभिन्न सुरक्षा कार्यों के लिए विशेष राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष बनाने को 1,19,183 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की थी। लेकिन वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया कि रेलवे यात्री किराया बढ़ाकर अपने लिए संसाधन जुटाए। हालांकि अंदरखाने से खबर ये भी आ रही है कि वित्त मंत्रालय ने इस फंड का सिर्फ 25 प्रतिशत उपलब्ध कराने की सहमति भी दी है। इसी के बाद माना जा रहा है कि रेलवे यात्री किराए में इजाफा कर अपनी आय बढ़ा सकता है।
ट्रैक को बेहतर करने,सिग्नल प्रणाली दुरस्त करने,मानवरहित लेवल क्रॉसिंग को खत्म करने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों के लिए इस फंड को इस्तेमाल किया जाएगा।
वैसे बीते दिनों एसी फस्र्ट क्लॉस और सेकेंड क्लॉस की बुकिंग में लगातार कमी देखी जा रही है जिसके बाद रेलवे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहता। लेकिन सवाल है कि अगर किराया नहीं बढ़ाया जाएगा तो हाईटेक करने की दिशा में काम कैसे होगा।
-> खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement