Advertisement
गाजियाबाद में हुक्का बार पर छापा, संचालक समेत पांच लोग गिरफ्तार

पुलिस ने कहा, यहां से दाउद चौधरी, राहुल गहलोत, शाहिद, आमोश और समीर की गिरफ्तारी हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल है।
पुलिस ने बार से दो हुक्के, दो पाइप, दो प्लेट, दो हुक्का चिलम आदि सामान बरामद किया है। कुछ कस्टमर भी यहां हुक्का पीते मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक हुक्का संचालन पूरी तरीके से अवैध है और यहां पर कम उम्र के छात्र-छात्राएं भी आकर नशे का सेवन करते हैं, इसीलिए छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


