Rahul says, next year Lord Ram will wear Modi,s mask Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल का मोदी पर तंज, अब रामलीला में मोदी का मास्क पहन आएंगे राम

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 6:45 PM (IST)
राहुल का मोदी पर तंज, अब रामलीला में मोदी का मास्क पहन आएंगे राम
अपने संबोधन में राहुल ने कहा, ‘इस देश को सिर्फ एक व्यक्ति चलाएगा, आपने देखा होगा...गांधी जी की फोटो हटा दी गई। मोदी जी चरखा चलाते हुए खादी के प्रतिनिधि बन गए। मंत्री कहते हैं कि मोदी जी गांधी जी से बड़े ब्रैंड हैं...देखिए, कैसा समय आया है, जिस व्यक्ति ने सीने पर तीन गोली खाईं, झंडे के लिए, उसे मोदी जी ने हटा दिया। अगले साल जब रामलीला होगी, तो वहां भी आपको मोदी जी ही दिखाई देंगे। राम भगवान आएंगे तो मोदी जी का मास्क पहन कर आएंगे। मोदी जी चाहते हैं कि देश पर सिर्फ एक आदमी का राज हो, बाकी सब लोग मिट जाएं।’ राहुल ने कहा कि मोदी की छवि और उनके कामों में विरोधाभास दिखता है। उन्होंने कहा, ‘15 लाख का सूट और चरखा... मतलब जो कॉन्ट्रडिक्शन है। चरखे का मतलब गरीब लोगों का खून पसीना होता है।’ मंच पर आगे आकर अपना कुर्ता दिखाते हुए राहुल ने कहा, ‘मेरे पॉकेट का कुर्ता फटा हो तो मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मोदी जी का कपड़ा कभी नहीं फटता होगा और वह गरीब की राजनीति करते हैं।’

[@ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement