Rahul says, next year Lord Ram will wear Modi,s mask-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल का मोदी पर तंज, अब रामलीला में मोदी का मास्क पहन आएंगे राम

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 6:45 PM (IST)
राहुल का मोदी पर तंज, अब रामलीला में मोदी का मास्क पहन आएंगे राम
ऋषिकेश। उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां खादी के कैलेंडर और डायरी से गांधी जी की तस्वीर हटाए जाने पर प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिसने इस तिरंगे के लिए अपने सीने पर तीन गोली खाई, उनकी फोटो मोदीजी ने हटा दी है। उन्होंने कहा कि यह चरखा गरीब का खून पसीना है, एक तरफ मोदी जी चरखा के साथ फोटो लेते हैं, लेकिन दिनभर 50 उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चरखे वाली तस्वीर को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि अगले साल जब रामलीला होगी तो वहां भी भगवान राम मोदी का मास्क पहन कर आएंगे। राहुल ने नाटकीय तरीके से मंच पर अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए कहा कि मोदी गरीब की राजनीति करते हैं, पर उनके कपड़े कभी नहीं फटते।

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement