दूसरी तरफ, आप
नेता भगवंत मान का कहना है कि गांधी को पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर
बोलने का किसी तरह का नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि इससे पहले कांग्रेस और
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस समस्या को सुलझाने में नाकाम रहे
थे। संगरूर से आप सांसद ने कहा, ‘2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान जब मुख्य
चुनाव आयोग एसवाय क़ुरैशी ने पंजाब में ड्रग्स के खतरे से मनमोहन सिंह को
आगाह करवाया था तब उनकी तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। वहीं
अमरिंदर सिंह ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ मिलकर
सीबीआई जांच का भी विरोध किया था।’ अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने
हैं।