Parliament deadlock, Lok Sabha adjourned for 12 noon, congress wil protest plan India on demonetisation issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगस्ता,रिजिजू मामले पर संसद स्थगित

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 8:47 PM (IST)
अगस्ता,रिजिजू मामले पर संसद स्थगित
नई दिल्ली। संसद के शीकालीन सत्र में आज भी दोनासें सदनों में गतिरोध जारी रहा। आज संसद में रिजिजू और अगस्ता डील पर हंगामा हुआ। संसद सत्र के शुरू होते ही आज नोटबंदी का मुद्दा उठा जो कि अगस्ता डील और केन्द्रीय मंत्री रिजिजू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर आकर अटक गया। लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही शुरू होने के थोडी देर बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। 12 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में अगस्ता मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि हम लोग शुरू से ही सदन चलाना चाहते हैं चलाना चाहते थे लेकिन विपक्ष बहस से भाग रहा है। अनंत कुमार ने अगस्ता वेस्टलैंड का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों के नाम आए हैं। साथ ही अनतं कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम शुरू की है, उसमें विपक्ष रुकावट डाल रहा है। हंगामें के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो गई। बीजेपी के सदस्यों ने राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित हो गई।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement