Parliament deadlock, Lok Sabha adjourned for 12 noon, congress wil protest plan India on demonetisation issue Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगस्ता,रिजिजू मामले पर संसद स्थगित

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 4:54 PM (IST)
अगस्ता,रिजिजू मामले पर संसद स्थगित
कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमारे उपाध्यक्ष, सांसद और सभी नेता देशभर में जनता के दर्द को महसूस कर रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी देशभर का दौरा करेंगे और लोगों के गुस्से और दर्द को सामने रखेंगे। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया है कि उनके पास प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी नेता:
वहीं विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सत्ता पक्ष सदन नहीं चलने दे रहा। इस मामले पर 16 विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। विपक्ष के सांसद राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकालेंगे। विपक्ष का आरोप है कि वे सदन में बहस करना चाहते हैं लेकिन सत्ता पक्ष सदन चलने नहीं दे रहा है। अब विपक्षी दल इस बात को राष्ट्रपति के सामने रखना चाहते हैं। विपक्षी नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि वे किसानों के मुद्दे पर संसद में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन सरकार बहस करने को तैयार नहीं है।

नोटबंदी को लेकर संसद भवन में प्रदर्शन

नोटबंदी के विरोध में गुरु वार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन में गांधी स्टेच्यू के पास प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। टीएमसी सांसदों ने नोटबंदी हटाओ- देश बचाओ के नारे भी लगाए। टीएमसी सांसदों का कहना था कि पीएम मोदी को सदन में आना चाहिए, बैठना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी को वापस लेना चाहिए। इससे आम आदमी, मजदूर परेशान है। उनका कहना है कि नोटबंदी को लेकर हमारा आंदोलन पूरे देश में जारी है और जारी रहेगा। सरकार विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं है।
राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट...
संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही अपरान्ह 12.30 बजे शुरू होने के बाद सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल का संचालन करना चाहा, लेकिन विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कुछ सांसद उनके आसन के पास आ गए। जनता दल युनाइटेड (जदयू) के नेता शरद यादव ने नोटबंदी की वजह से किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों के कर्ज माफ किए जाने चाहिए।
इसके तुरंत बाद अन्य विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, किसान का कर्जा माफ करो।इसके जवाब में सत्तापक्ष के सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा, अगस्ता का पैसा कहां गया?हंगामे के बीच अंसारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सदन की कार्यवाही दो बार पहले ही स्थगित हो चुकी थी।सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई सभापति ने सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को बोलने की मंजूरी दी, लेकिन सत्तापक्ष के सांसदों ने उन्हें बोलने नहीं दिया।आजाद ने कहा, यह सदन के संज्ञान में होना चाहिए कि सत्तारूढ़ पार्टी दोनों सदनों में कामकाज नहीं करने दे रही है। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है।उप सभापति पी.जे.कुरियन ने विरोध कर रहे सांसदों से लगातार शांति बनाए रखने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि दोनों पक्ष सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न क्यों कर रहे हैं?" उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्षी सांसदों और सरकार ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।सभापति एम. हामिद अंसारी ने विरोध कर रहे सांसदों से शोर नहीं करने को कहा लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर को शुरू हुआ था, लेकिन अब तक की कार्यवाही सरकार के नोटबंदी के फैसले पर हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। संसद का मौजूदा सत्र 16 दिसम्बर यानी शुक्रवार को समाप्त हो रहा है।
ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement