Advertisement
राहुल गांधी बुधवार से दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं। इनमें 42 लाख 62 हजार महिला मतदाता हैं। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 44.46 लाख है। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता है जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू कश्मीर की पार्टियों ने सुरक्षा को लेकर निवेदन किया था। इसको देखते हुए फैसला लिया गया है कि प्रत्येक चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था कि किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं होगा और नेशनल कॉन्फ्रेंस 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी गठबंधन किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


