Rahul Gandhi says PM Modi should get back Nirav Modi while returning from abroad Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं : राहुल गांधी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 10:29 PM (IST)
प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं : राहुल गांधी
उन्होंने कहा, ‘‘विजय माल्या और नीरव मोदी घोटाले से हमें यह पता चल चुका है कि यह सरकार भ्रष्टाचार को नहीं हटा सकती, बल्कि उसमें सक्रिय भागीदारी भी निभाती है।’’ राहुल ने मेघालय के 18.31 लाख मतदाताओं से अपील की कि वे लोकसभा सदस्य कोरनाड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को वोट न दें, क्योंकि एनपीपी भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एनपीपी के जाल में नहीं फंसे।’’ राहुल ने ध्यान दिलाया कि मणिपुर में कैसे एनपीपी ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे मणिपुर में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, जिसे भाजपा ने गैर कानूनी पैसे और ताकत के दम पर बनाई है। आज, मैं आपसे वादा करता हूं कि हम मणिपुर जैसी स्थिति मेघालय में नहीं होने देंगे। कांग्रेस की ओर से मैं आपको इसका आश्वासन देता हूं।’’ मेघालय में सत्ता बरकरार रखने पर विश्वास जताते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस मेघालय में न्याय की मांग करने वाली हरेक आवाज को एकजुट करेगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement