Rahul Gandhi says PM Modi should get back Nirav Modi while returning from abroad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं : राहुल गांधी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 10:26 PM (IST)
प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं : राहुल गांधी
मेंदीपाथर (मेघालय)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए मंगलवार को कहा कि इस बार वह जब भी विदेश दौरे पर जाएं, जैसा कि वह अक्सर जाते रहते हैं, स्वदेश लौटते समय भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भी साथ लेते आएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 27 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान के दूसरे चरण के प्रारंभ में कहा, ‘‘मैं सभी की तरफ से इस मोदी (प्रधानमंत्री) से अनुरोध करना चाहूंगा कि जब वह अपनी किसी विदेश यात्रा पर जाएं तो दूसरे मोदी (नीरव) को भी साथ में लेते आएं। हम अपनी गाढ़ी कमाई को वापस पाकर एक राष्ट्र के रूप में बड़े आभारी होंगे।’’ गांधी ने प्रधानमंत्री और नीरव के बीच एक तुलना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘नीरव मोदी हीरे बेचते हैं, जिसे वह सपने की वस्तु बताते हैं। वास्तव में, इसे कह सकते हैं कि उसने कई लोगों को सपने बेचे, जिसमें सरकार भी शामिल है, जो तब चैन की नींद ले रही थी, जब (नीरव ) मोदी जनता की मेहनत की कमाई लेकर भाग गया।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कुछ साल पहले दूसरे (प्रधानमंत्री) मोदी ने भी भारत की जनता को सपने बेचे थे। सपने जो अच्छे दिन के थे, सभी के खाते में 15 लाख रुपये देने के, दो करोड़ नौकरियां देने के, और भी कई सारे सपने।’’ गांधी ने कहा कि लोगों ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया था, क्योंकि उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे और सोचा था कि मोदी उन्हें नौकरियां देंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने सोचा कि उनकी मेहनत को सम्मान दिया जाएगा और उनके उत्पादन को सही दाम मिलेगा, जनजातियों को लगा कि उन्हें उनकी जमीन का समान हिस्सा मिलेगा और उनकी परंपरा और संस्कृति सुरक्षित रहेगी।’’ राहुल ने कहा, ‘‘लेकिन इस सरकार के कार्यकाल के समाप्त होने के साथ ही यह स्पष्ट हो चुका है कि आशा, सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि देने के बजाए उन्होंने हमें केवल निराशा, बेरोजगारी, भय, नफरत और हिंसा ही दी है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement