Advertisement
राहुल गांधी को चार साल बाद हाथरस की याद आई: ओपी राजभर

उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना के नेता संजय राउत के बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि अब ये व्यक्तिगत बयान नहीं रह गया है, ये लोकतंत्र है। लोकतंत्र में जनता ने तीसरी बार सरकार चुनी है। अगर महाराष्ट्र में हालात इतने खराब थे तो भाजपा को पूर्ण बहुमत कैसे मिला? इसी तरह अगर हरियाणा में हालात प्रतिकूल थे तो भाजपा को वहां पूर्ण बहुमत कैसे मिला? इस पर भी विचार होना चाहिए। वह नेता हैं, कैसा भी बयान दे सकते हैं। लेकिन बाद में कहते हैं कि मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाया गया।
असम में एनआरसी और आधार कार्ड के मुद्दे पर यूपी सरकार में मंत्री ने कहा कि वहां की सरकार की यह पहल है। हर राज्य में सरकार अपने हिसाब से काम करती है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किसानों से मुलाकात पर राजभर ने कहा कि जब सरकार में होते हैं तो उन्हें किसान, अल्पसंख्यक याद नहीं आते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


