rahul gandhi meets radhaswamy cult head-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी पहुंचे राधास्वामी के दरबार में

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 8:02 PM (IST)
राहुल गांधी पहुंचे राधास्वामी के दरबार में
अमृतसर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह के साथ प्रभावशाली राधास्वामी संप्रदाय के प्रमुख से मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। अमृतसर से करीब 45 किलोमीटर दूर व्यास में संप्रदाय के मुख्यालय में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संप्रदाय के नेता बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के संत्संग में हिस्सा लिया। राहुल और अमरिंदर भेंट से पहले सत्संग में वीवीआईपी कॉरीडोर में करीब डेढ घंटे तक बैठे। राहुल गांधी 17 दिसंबर की शाम को बेंगलुरू से चार्टर्ड प्लेन से संप्रदाय के मुख्यालय की निजी हवाई पट्टी पर पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह ढिल्लो के निवास पर गए जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से जु़डे विभिन्न राजनीतिक मसलों पर चर्चा की। यह भेंट करीब आधे घंटे तक चली। सूत्रों के अनुसार राहुल ने पंजाब के व्यापक हित के लिए राज्य में सरकार के गठन के लिए पार्टी का आशीर्वाद लिया।
अगले साल के प्रारंभ में प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अहम है जो पिछले दस सालों से सत्ता से बाहर है।राहुल की व्यास की यह दूसरी यात्रा है। पहले वह मार्च में यहां आए थे। उनकी मां सोनिया गांधी भी डेरा आ चुकी हैं।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement