Rahul Gandhi may meet Siddu Musewala family, will visit Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी कर सकते हैं सिद्दू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात, जाएंगे पंजाब

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जून 2022 3:13 PM (IST)
राहुल गांधी कर सकते हैं सिद्दू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात, जाएंगे पंजाब
नई दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। कई बड़े नेताओं और कलाकारों का उनके परिवार से मुलाकात का सिलसिला जारी है, इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के मानसा जाकर गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। हालंकी अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, कल सुबह राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचेंगे, उसके बाद मूसेवाला के गांव जाएंगे। वहीं इसपर भी विचार किया जा रहा है कि राहुल गांधी उनके गांव जाकर परिवार से मुलाकात करेंगे या सुरक्षा कारणों से पंजाब में किसी निर्धारित जगह पर परिवार राहुल से मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर आज राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज सिद्धू के परिवार से मिलने के लिए मानसा गांव उनके घर पहुंचे हुए हैं, उन्होंने सिद्धू के पिता से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने हत्या पर दुख जताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सियासत गर्म है, मूसेवाला हत्याकांड में 7 फरार शूटर्स की पहचान हो चुकी है जिनकी धरपकड़ के लिये कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement