गरीबों को नहीं, अमीरों को फायदा पहुंचा रहे हैं मोदीः राहुल गांधी
khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 11:00 AM (IST)
बांदा। पिछले 27 सालों से सत्ता से बेदखल कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए अपनी ताकत झोंक रही है। किसान यात्रा निकालकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में चुनावी रैली कर रहे हैं। बांदा में राहुल ने किसानों को संबोधित करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। यहां एक स्वतंत्रता सेनानी के घर उन्होंने खाना खाया। किसानों के बीच खाट पंचायत की और बांदा शहर में दारुल उलूम रब्बानियां के मुस्लिम संचालक धर्मगुरु छोटे हजरत से मुलाकात के बाद रोड शो भी किया।