Advertisement
राहुल गांधी देश को बदनाम और निंदा करने का काम कर रहे हैं : कंगना रनौत

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "पीएम मोदी ने 'मन की बात' में खास जिक्र किया था कि 2 अक्टूबर को खादी जरूर खरीदें। बस उन्हीं की बातों का मान रखा है। खादी पहनने से आपके लुक में बदलाव आएगा और अगर ऐसा करने से हमारे गरीब परिवार पलते हैं, तो सबको खादी पहननी चाहिए।"
राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "सब जानते हैं कि राहुल गांधी देश को बदनाम करने और देश की निंदा करने का काम कर रहे हैं। ये किसी सरकार की आलोचना नहीं, बल्कि देश को बदनाम करने वाली बात है। वे कह रहे हैं कि इस देश के लोग झगड़ालू और बेईमान हैं, वे लोग नहीं जानते कि उनके लिए क्या अच्छा है, और जब वे वोट देते हैं तो उनका दिमाग काम नहीं करता है और किसी और को आकर यहां लोकतंत्र को बचाना चाहिए, तो उनका मतलब यह है कि इस देश के लोग नासमझ हैं।"
कंगना रनौत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर भी शुभकानाएं देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मंडी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


