Rahul Gandhi attack on PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी पर राहुल गांधी का तंज, खुद को आम बताने वाले खास को ही...

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जनवरी 2018 6:45 PM (IST)
PM मोदी पर राहुल गांधी का तंज, खुद को आम बताने वाले खास को ही...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार शाम अलग ही अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। दुनियाभर के नेताओं से गले मिलने वाले पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि खुद को आम बताने वाले खास को ही गले लगाते हैं। राहुल गांधी ने सोमवार शाम ट्वीट किया खुद को बताते हैं जो बहुत आम, खास को ही गले लगाना उनका काम। मोदीजी, ऐसी भी क्या मजबूरी गले लगाने वालों में किसान, मजदूर और जवान का होना भी है जरूरी। आपको बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया के सहारे पीएम मोदी पर हमला बोल रहे है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वर्ष 2018 में पहले मन की बात रेडियो कार्यक्रम के लिए सुझाव मांगे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि उन्हें रोजगार सृजन और डोकलाम में चीनी सेना को बाहर करने की योजना के बारे में बताना चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया, प्रिय नरेंद्र मोदी, यह बताइए कि आप युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या योजना बना रहे हैं, डोका-लाम से चीनियों को बाहर करने और हरियाणा में दुष्कर्म रोकने के लिए आप क्या कर रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर 28 जनवरी को प्रसारित होने वाले साल के पहले मन की बात कार्यक्रम के लिए सुझाव मांगे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement