Rahul Gandhi aims at PM Modi over unemployment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल ने बेरोजगारी को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 11:22 PM (IST)
राहुल ने बेरोजगारी को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बेरोजगारी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने देश में वर्ष 2017-18 की बेरोजगारी दर 45 वर्षो की तुलना में सबसे ज्यादा रहने को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को 'तानाशाह' बताते हुए कहा कि रोजगार पैदा करने का उनका वादा मुसीबत बन गया और मोदी सरकार के कार्यकाल का अंत होने का समय आ गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया। पांच साल बाद उनकी रोजगार सृजन रिपोर्ट लीक होने पर उसका खुलासा राष्ट्रीय आपदा के रूप में होता है। बेरोजगारी इस समय 45 सालों में सबसे ज्यादा है, सिर्फ एक वित्तवर्ष 2017-18 में युवा बेरोजगारों की संख्या 6.5 करोड़ हो गई है। यह समय नो मो 2 गो (मोदी के के जाने) का समय है।" उन्होंने मोदी के 'हाउ इज द जोश' नारे का 'हाउ इज द जॉब्स' पूछकर मजाक उड़ाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement