Rahul Gandhi address election rally in Hathras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM किसानों पर कुछ नहीं बोलते:राहुल

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 7:57 PM (IST)
PM किसानों पर कुछ नहीं बोलते:राहुल
हाथरस। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हाथरस में रैली को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान का किसान आज परेशान है, उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी से मिलकर किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान का 60 फीसदी धन सिर्फ 50 परिवारों के पास है। मुंबई में बड़े-बड़े घरों में रहते हैं, बड़ी गाडिय़ों में चलते हैं। उन्होंने राजग सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमीर लोगों का एक लाख 10 हजार करोड़ का लोन माफ कर दिया है। इन लोगों का छह लाख करोड़ रुपया लोन है, ये लोग चाहते हैं कि यह माफ हो जाए। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से मिलकर किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की थी। नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुये राहुल ने कहा कि पूरे देश को लाइन में लगा दिया। एक भी अमीर आदमी लाइन में नहीं लगा। पहले मोदी जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा था कि 14.5 लाख करोड़ रुपये हिंदुस्तान में है। कालाधन पर कोई कार्रवाई नहीं की। विदेशों में कालाधन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

[@ मिलिये 94 साल के पंचम सिंह से, जिनसे कांपता था चंबल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement