Rahgiri program refresher course please communicate with youth: OP Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहगीरी कार्यक्रम युवाओं से संवाद कर खुश करने का रिफ्रेशर कोर्स: ओपी सिंह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018 5:25 PM (IST)
राहगीरी कार्यक्रम युवाओं से संवाद कर खुश करने का रिफ्रेशर कोर्स: ओपी सिंह
पंचकूला। सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राहगिरी कार्यक्रम एक बेहतर कार्यक्रम हैं और यह एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से हम युवाओं के साथ संवाद कर उनको अपने साथ जोड़ सकते हैं क्योंकि राहगिरी युवाओं को खुश रखने का एक रिफ्रेशर कोर्स भी है। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में राहगिरी कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में इतनी दौड़-भाग है कि हमें खुश रहने का अवसर ही प्राप्त नहीं होता। हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि तनाव के कारण, हम खुशी के पलों को भी भुला चुके हैं। ओपी सिंह ने उपायुक्त को भी विशेष तौर पर कहा कि वे राहगिरी कार्यक्रम को बेहतर एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए कमेटी का गठन करें और उन्हें राहगिरी से संबंधित कार्यों का विभाजन भी करें। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम कलाकारों के लिए बेहतर मंच है और यहां पर स्थानीय कलाकार अपनी कला को दिखा सकते है। इसके साथ-साथ युवाओं द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दें ताकि उनका मनोबल बढ़े।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि पंचकूला में तीन राहगिरी कार्यक्रम किए जा चुके हैं और इस दिशा में सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। राहगीरी कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने की दिशा में जो मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने दिये हैं, उनकी पालना करते हुए राहगिरी कार्यक्रम को भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने कहा कि जब वे अंबाला में कार्यरत थे तो वहां पर राहगिरी कार्यक्रम बेहतर ढंग से रविवार को आयोजित किया जाता था और काफी संख्या में युवाओं, समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होते थे। उन्होंने अंबाला में आयोजित राहगिरी कार्यक्रमों के अनुभवों को भी सांझा किया। उन्होंने बताया कि राहगीरी एक ऐसा मंच है जहां पर हम युवाओं को यातायात नियमों, दुर्गा शक्ति कार्यक्रमों की जानकारी देकर उनको जागरूक कर सकते हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंचकूला पंकज सेतिया, कालका रिचा राठी, नगराधीश ममता शर्मा, एसीपी नुपूर बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला सडक़ सुरक्षा संगठन के प्रधान सुभाष कपूर, पतंजलि समिति की ओर से प्रेम आहूजा व अन्य सदस्यों सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement