Radmi note-7 launches in Shimla -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेडमी नोट 7- एस शिमला में लांच

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2019 5:46 PM (IST)
रेडमी नोट 7- एस शिमला में लांच
शिमला। भारत के नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड, शाओमी ने आज रेडमी नोट 7 श्रृंखला में नई प्रस्तुति रेडमी नोट 7- एस की घोषणा की, जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतरीन क्रायो प्रोसेसिंग एवं क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 AIE के अलावा रेडमी नोट 7एस के साथ अब हर किसी को शक्तिशाली 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इससे पहले रेडमी नोट 7 की सभी यूनिटें उम्मीद से पहले ही पूरी बिक गईं। अनुज शर्मा चीफ मार्केटिंग आफिसर, शाओमी इंडिया ने कहा, ‘‘शाओमी इंडिया ने भारतीय स्मार्टफोन उद्योग में बड़ी सफलता अर्जित की है, जिसमें रेडमी नोट सीरीज़ का योगदान उल्लेखनीय है, जो किफायती मूल्य में बेहतरीन क्वालिटी के साथ सबसे इनोवेटिव विषेशताएं प्रदान करने के लिए मशहूर है। हमारा नया लान्च किया गया रेडमी नोट 7- एस शक्तिशाली 48 मेगापिक्सल कैमरा की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाता है और हमारे एमआई फैंस को अद्भुत खूबियों के अलावा शानदार इमेज कैप्चर करने में समर्थ बनाता है। ’रेडमी नोट 7- एस का 3 जीबी +32जीबी वैरिएंट 10,999 रु. और 4GB+64GB वैरिएंट 12,999 रु. में सफायर ब्लू, रुबी रेड, ओनिक्स ब्लैक कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement