Quick resolution of public problems is our priority: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता : जिला कलक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 3:35 PM (IST)
आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता : जिला कलक्टर
झालावाड़। आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवम समाधान हेतु राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आने वाले परिवादियों की समस्याओं के निराकरण में प्राथमिकता के उद्देश्य के मद्देनजर जिला कलक्टर ने प्रत्येक परिवादी को आत्मीयता के साथ सुनते हुए उनकी समस्याओं का हर संभव रूप से निराकरण करने का आश्वासन दिया। अतिक्रमण की शिकायत पर जिला कलक्टर के निर्देश की हुई तुरंत पालना, मौके पर से हटाया अतिक्रमण
जनसुनवाई के दौरान एक परिवादी द्वारा नगर पालिका पिड़ावा क्षेत्र में सरकारी सम्पत्ति पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर वहां अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने तुरंत नगर पालिका पिड़ावा ईओ को प्रकरण में जांच कर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। कलक्टर के निर्देश पर ईओ तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रकरण में अतिक्रमण होना पाए जाने पर तुरंत दस्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाते हुए ‘‘नगर पालिका पिड़ावा की सम्पत्ति - अतिक्रमण निषेध है’’ बोर्ड लगवाकर उक्त प्रकरण का त्वरित समाधान किया गया।
विभिन्न विभागों से संबंधित 25 प्रकरणों हुए प्राप्त
जनसुनवाई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को जांच करवाकर परिवादी को भुगतान करवाने के निर्देश दिए। वहीं मनोहर थाना निवासी जगदीश चंद्र द्वारा भूमि के खाते में नाम ग़लत होने की वजह से 136 में प्रकरण दर्ज कर नाम शुद्धिकरण करवाने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी मनोहर थाना को दिए।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बंद होने की समस्या पर नगर पालिका झालरापाटन क्षेत्र निवासी अफ़ज़ल खान के आधार कार्ड में आयु गलत दर्ज होने पर आधार में संशोधन करते हुए परिवादी की पेंशन पुनः शुरू करवाने के निर्देश पालिका अधिकारी को दिए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने, दिव्यांगता पेंशन शुरू करवाने, पिपलोदी गांव से बिसलाई तक सड़क निर्माण कार्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 25 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, उप वन संरक्षक सागर पंवार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक चारण, जिला परिषद के सीईओ शंभु दयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement