quality training in ITI centers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आई.टी.आई केन्द्रों में गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण पर जोर - डॉ समित शर्मा

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2019 6:38 PM (IST)
आई.टी.आई केन्द्रों में गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण पर जोर - डॉ समित शर्मा
जयपुर । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानोें (आई.टी.आई) के संबध में एक वीडियों कॉन्फ्रेंस का आयोजन डा. समित शर्मा, आयुक्त कौशल नियोजन एंव उद्यमिता विकास के निर्देशन में शनिवार को शासन सचिवालय, जयपुर में किया गया । जिसमें आई.टी.आई में प्रशिक्षणार्थीयों के प्रवेश एंव वर्तमान पंजीकृत (एनरोल्ड), आई.टी.आई प्रोफाईल के अपग्रेडेशन, वैब साईट अपडेशन, आई.टी.आई की ग्रेडिंग एंव ग्रेडिंग की पांच श्रेणियों के अन्तर्गत 27 बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। आयुक्त कौशल नियोजन एंव उद्यमिता विकास डा. समित शर्मा ने समस्त राजकीय एंव निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानोें के संस्थान प्रधान एंव प्रभारियों को मानकों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण के लिए जोर देने को कहा । वीडियो काॅन्फ्रेंस में प्रदेश के ब्लाॅक स्तर के 800 राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर विभिन्न संस्थान के प्रतिनिधी उपस्थित हुये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement