Advertisement
बीमाकृत श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जारी रखा जाएगा : केंद्रीय मंत्री

मंत्री ने विशेष रूप से उन प्रयोगशालाओं में रुचि दिखाई, जहां औद्योगिक स्वच्छता और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की जांच होती है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के नियमों को और मजबूत करना और इस क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान को बढ़ाना जरूरी है।
कार्यों की पारदर्शिता और गति बढ़ाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण की प्रक्रिया को डिजिटल किया जाए, प्रयोगशालाओं का बेहतर रखरखाव हो और नियामक गतिविधियों में पारदर्शिता बनी रहे।
इस बीच, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के वेतन डेटा के अनुसार, नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए कर्मचारी इस योजना से जुड़े, जिनमें से 47% की उम्र 25 वर्ष से कम है। यह संकेत देता है कि देश में नए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
नवंबर 2024 में 20,212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के दायरे में लाया गया है। इससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
इसके अलावा, सालाना विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर 2023 की तुलना में पंजीकरण में 0.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


