Qualified jewelers will be able to import silver like gold through bullion exchange.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्राफा एक्‍सचेंज के माध्‍यम से सोने की तरह चांदी भी आयात कर सकेंगे योग्‍य ज्‍वेलर्स

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023 5:28 PM (IST)
सर्राफा एक्‍सचेंज के माध्‍यम से सोने की तरह चांदी भी आयात कर सकेंगे योग्‍य ज्‍वेलर्स
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर योग्य ज्वैलर्स को सोने के आयात की तरह ही इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज आईएफएससी लिमिटेड (आईआईबीएक्स) के माध्यम से चांदी आयात करने की अनुमति दे दी। आयात के सेटलमेंट से जुड़ी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे चांदी का आयात करने वाले ज्वैलर्स को 11 दिन के लिए अग्रिम भुगतान भेजने की अनुमति दें, जैसा की सोने के मामले में पहले ही लागू किया गया है। आरबीआई के आदेश में कहा गया है, "अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) द्वारा अधिसूचित योग्य ज्वैलर्स को आईआईबीएक्स के माध्यम से विशिष्ट आईटीसी (एचएस) कोड के तहत चांदी आयात करने की अनुमति दी गई है।"
“यह निर्णय लिया गया है कि अधिकृत बैंक योग्य ज्वैलर्स को आईआईबीएक्स के माध्यम से चांदी के आयात के लिए 11 दिनों के लिए अग्रिम भुगतान भेजने की अनुमति दे सकते हैं। यह 25 मई 2022 के सर्कुलर की शर्तों के अधीन होगा।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement