PWC meeting, Rs 65 crore approved-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीडब्ल्यूसी की बैठक, 65 करोड़ रूपये किये स्वीकृत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 9:50 PM (IST)
पीडब्ल्यूसी की बैठक, 65 करोड़ रूपये किये स्वीकृत
- जयपुर शहर में विकास को मिलेगी गति, आमजन को मिलेगी राहत जयपुर । जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जेडीए के मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 65 करोड रूपये स्वीकृत किये गये, जिससे जयपुर शहर के विकास को गति मिलेगी। बैठक में जोन-02ए जोरावर सिंह गेट से रामगढ मोड तक सडक नवीनीकरण एवं मुख्य सडकों पर विभिन्न कार्य हेतु 3.36 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बी-2 बाईपास रोड (न्यू सांगानेर रोड से रेलवे अंडरपास तक) के नवीनीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु 7.25 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जोन-4 में टी-2 से जगतपुरा रोड तक मिसिंग लिंक रोड के निर्माण हेतु 3.00 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
जोन-9 में सेक्टर रोड्स पर स्ट्रीट लाईट्स लगाने एवं उपलब्ध कराने हेतु 4.90 करोड रूपये, जेडीए क्षेत्राधिकार में एलटी/एचटी लाईन्स के शिफ्टिंग/डिसमेंटलिंग एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु 3.94 करोड रूपये, जेडीए रीजन में स्ट्रीट लाईट्स लगाने एवं उपलब्ध कराने हेतु 3.42 करोड रूपये, जेडीए की वेस्ट-वे हाईट्स स्कीम में स्ट्रीट लाईट्स लगाने एवं उपलब्ध कराने हेतु 3.98 करोड रूपये, जेडीए रीजन में हाई मास्ट लाईट्स लगाने एवं उपलब्ध कराने हेतु 3.75 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
जोन-10 में आगरा रोड बावडी से केशव विद्यापीठ चौराहा जामडोली तक 100 फीट सेक्टर रोड के नवीनीकरण हेतु 3.05 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। दिल्ली रोड पर कुंडा चेक पोस्ट से ट्रांसपोर्ट नगर तक नेशनल हाईवे बाउण्ड्री के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण हेतु 7.11 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
जोन-10 में मानबाग चौराहा से कुंडा चेक पोस्ट दिल्ली रोड तक मीडियन निर्माण हेतु 2.23 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जोन-9 के सेक्टर-29 में सीवर लाईन रोड कट मरम्मतीकरण हेतु 3.85 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जोन-12 में जेडीए की योजना मूर्तिकला एवं उद्योग नगर में सडक नवीनीकरण एवं सुधारीकरण हेतु 2.08 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
जेडीए क्षेत्राधिकार पीएचई-ए साउथ में वॉटर सप्लाई स्कीम के ऑपरेशन एवं मेंटीनेंस हेतु 2.83 करोड रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
गांधी दर्शन म्यूजियम परियोजना के ऑपरेशन एवं मेंटीनेंस की एवं अन्य कार्यो की राशि को सम्मिलित करते हेतु 85.75 करोड रूपये की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जेडीए सचिव, निदेशक अभियांत्रिकी - प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, निदेशक आयोजना, निदेशक वित्त, संबंधित उपायुक्तगण, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement