Pushkar-Merta railway line approved-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुष्कर-मेड़ता रेललाईन की मिली स्वीकृति

khaskhabar.com: बुधवार, 29 नवम्बर 2023 7:22 PM (IST)
पुष्कर-मेड़ता रेललाईन की मिली स्वीकृति
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद भागीरथ चौधरी को दी सूचना जयपुर। रेल मंत्रालय ने पुष्कर-मेड़ता के बीच रेललाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को दूरभाष पर दी। सांसद की मांग पूरी करने पर रेलमंत्री ने भागीरथ चौधरी को बधाई भी दी है। सांसद ने बताया कि पुष्कर मेड़ता रेललाइन बनने से बीकानेर का सीधा संपर्क होगा । इस मांग को लेकर भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में निरंतर मुद्दा उठाया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भी दिया गया। आपको बता दें लंबे समय से पुष्कर-मेड़ता रेललाईन बनने की मांग हो रही थी। इस विषय पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्री से तारांकित प्रश्न के माध्यम से भी इसकी मांग रखी थी। उन्होंने इसके माध्यम से होने वाले फायदों से भी अवगत कराया था। साथ ही रेल मंत्री के अजमेर आगमन पर भी पुष्कर-मेड़ता रेललाइन की मांग रखी थी। इस रेललाइन के बनने से सम्पूर्ण उत्तरी भारत का अजमेर व गुजरात से सीधा सम्पर्क हो जायेगा। जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर का रेलमार्ग आमजन को उपलब्ध होगा। पुष्कर (अजमेर) से मेड़ता (नागौर) रेल लाईन प्रोजेक्ट के लिए गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में ‘केबिनेट कमेटी ऑफ इॅकोनोमिक अफेेयर्स (सीसीईए)‘में आवश्यक बजट स्वीकृत कराने हेतु भागीरथ चौधरी के प्रयास अब रंग लाये हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को सांसद भागीरथ चौधरी को दूरभाष पर बधाई देते हुए इस रेललाइन की स्वीकृति की सूचना दी। इस पर सांसद भागीरथ चौधरी ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को इसकी बधाई दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement