purn Thakur out of Congress in kangra -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्ण ठाकुर कांग्रेस से बाहर

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2017 6:28 PM (IST)
पूर्ण ठाकुर कांग्रेस से बाहर
ज्वालामुखी (मोनिका शर्मा)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा के संगठनात्मक जिला देहरा के तहत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां को भंग कर दिया है। पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर को इस पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। ऐसा चुनाव में उनकी निष्क्रियता को चलते किया गया है। जानकारी के मुताबिक जसवां प्रागपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र मनकोटिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष उनके हलके जसवां ब्लॉक का मामला उठाया था। उन्होंने इस ब्लॉक के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहने के आरोप लगाया था और इससे संगठन का कामकाज भी ढीला पाया गया था। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करते हुए जसवां ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर को उनके पद से हटाते हुए ब्लॉक की इकाई को ही भंग कर दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जसवां ब्लॉक की नई टीम का जल्द गठन कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement