Advertisement
पंजाब को एसआईआई से वैक्सीन के 30 लाख डोज मिलने का इंतजार

बैठक में बताया गया कि ऐसे हालात में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में शुरू नहीं किया जा सकता, और न ही प्रक्रिया शुरू होने के बारे में स्पष्ट रूप से अभी कुछ कहा जा सकता है।
इस बीच, कैबिनेट ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की स्थापना के लिए पंजाब विलेज कॉमन लैंड्स (रेगुलेशन) रूल्स, 1964 के तहत मोहाली में पांच एकड़ पंचायती जमीन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी।
पंजाब सरकार के एक प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा संस्थान को मंजूरी दे दी गई है।
कैबिनेट ने मोहाली के उपायुक्त को जिले के खारार ब्लॉक के मुल्लनपुर गरीबदास गांव में जमीन के हस्तांतरण के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अधिकृत किया है।
मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि संस्थान के लिए निर्माण इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


