Punjab State War Heroes Memorial and Museum release on 23 October -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीर शहीदों की गाथा बताएगा पंजाब राज्य वार हीरोज मेमोरियल एंड म्यूजियम

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 11:54 PM (IST)
वीर शहीदों की गाथा बताएगा पंजाब राज्य वार हीरोज मेमोरियल एंड म्यूजियम
अमृतसर। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बहादुर पंजाबी सैनिकों की याद में पंजाब सरकार द्वारा देश का पहला और अद्भुत पंजाब राज्य वार हीरोज मेमोरियल एंड म्यूजियम अमृतसर में बनाया गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 23 अक्टूबर को इसका लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह, कुछ पूर्व सेना मुखी और बड़ी गिनती में सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 7 एकड़ में 150 करोड़ की लागत से बने इस वार मेमोरियल में भारत की पाकिस्तान और चीन के साथ हुई अलग-अलग जंगों में शहीद हुए 3500 पंजाबी सैनिकों की शहादत के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही एशिया की सबसे ऊंची तलवार 135 फीट ऊंची, पाक से जीते टैंक, हवाई जहाज और पनडुब्बी अदि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे । अट्टारी रोड स्थित इस वॉर मेमोरियल में जहां दुनियाभर से आने वाले सैलानियों को पंजाबियों की वीरता और कुर्बानियों के बारे में जानकारी मिलेगी, वहीं नौजवान पीढ़ी में देश भक्ति का जज्बा पैदा होगा और वे देश सेवा को प्रेरित होंगे। यह भी पढ़े :पिछले साल देश में 473 आधिकारियों और जवानों ने देश के लिए कुर्बानियां दी
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement