Advertisement
सडक़ हादसों को घटाने के लिए पंजाब पुलिस लेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा

एडीजीपी राय ने बताया कि इन संस्थाओं के सांझे यत्न सुरक्षित सडक़ें, ट्रैफिक़ के कुशल और बेहतर बंदोबस्त और पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए रास्ता साफ करेंगे। उन्होंने कहा, हम सभी नागरिकों के लिए राज्य की सडक़ों को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।
उन्होंने कहाकि यह कंपनियाँ सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ प्रबंधन रणनीतियों को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक जांच और ज्ञान सृजित करने का माहौल पैदा करेंगी। जबकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग सडक़ सुरक्षा को और मज़बूत करेगी और राज्य में ट्रैफिक़ कंट्रोल की दिशा में क्रांति लाने के लिए अनुकूलित वातावरण का निर्माण करेगा जिससे बेहतर ट्रैफिक़ का प्रबंधन करके दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
एडीजीपी ने कहा, यह पहलकदमी न सिर्फ सडक़ मौतों और हादसों को घटा कर सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण पैदा करेगी। बल्कि ट्रैफिक़ प्रबंधन, कंट्रोल, यातायात, सडक़ सुरक्षा इंजीनियरिंग, इंटैलीजैंट ट्रांसपोर्ट हल, एम-पुलिसिंग, ई- पुलिसिंग और राज्य पुलिस को ट्रेनिंग के साथ और महारत की तरफ बढ़ावा देगी। उन्होंने आगे कहा इससे ट्रैफिक़ पैटर्नज़ और सडक़ सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों की गहरी समझ बढ़ेगी जिसके परिणामस्वरूप और ज्यादा प्रभावशाली हल ढूँढेंगे।
पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक़ रिर्सच सैंटर के डायरैक्टर डा: नवदीप असीजा ने कहा कि सडक़ सुरक्षा में वैज्ञानिक नज़रिया लाने के लिए पंजाब पुलिस की यह एक और पहलकदमी है और इससे पंजाब पुलिस के ट्रैफिक़ विंग में डाटा- आधारित फ़ैसले लेने की क्षमता और बढ़ेगी। जि़क्रयोग्य है कि हस्ताक्षरकर्ताओं ने 2021 से 2030 तक संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनोनीत ‘‘डीकेड आफ एक्शन आन रोड सेफ्टी’’ को पूर्ण समर्थन का वायदा भी किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


