Punjab: In the memory of martyrs of Jallianwala Bagh, a hundred rupees coin will be released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीदों की याद में जारी होगा 100 रुपये का सिक्का, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अप्रैल 2019 9:53 PM (IST)
शहीदों की याद में जारी होगा 100 रुपये का सिक्का, यहां पढ़ें
चंडीगढ़। जलियाँवाला बाग नरसंहार के 100 साल पूरे होने पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जायेगा। इस सिक्के के अग्र भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ उत्कीर्ण होगा। उसकी बायीं ओर परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ शब्द और दायीं परिधि पर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में ‘100’ भी होगा। सिक्के के पृष्ठ भाग पर जलियाँवाला बाग नरसंहार के स्मारक की तस्वीर होगी। ऊपरी और निचली परिधि पर देवनागरी में ‘जलियाँवाला बाग नरसंहार शताब्दि’ क्रमश: हिंदी और अंग्रेजी में लिखा होगा। स्मारक के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में सिक्का जारी करने का वर्ष ‘2019’ अंकित होगा। स्वतंत्रता संग्राम के वक्त पंजाब के जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को हो रही एक जनसभा पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी। इस घटना में बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए थे जिनमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएँ भी शामिल थीं। पैंतीस ग्राम के इस सिक्के का बाहरी व्यास 4.4 सेंटीमीटर होगा। यह 50 प्रतिशत चाँदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकेल और 5 प्रतिशत जस्ते की मिश्रधातु से बना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement