Punjab government decides to implement Prime Minister Mata Vandana Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू करने का फैसला

khaskhabar.com: शनिवार, 30 दिसम्बर 2017 5:49 PM (IST)
पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू करने का फैसला
चंडीगढ़।पंजाब सरकार ने महिलाएं को प्रसूति के दौरान आंशिक लाभ देने के मकसद के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू करन का फ़ैसला किया है, जिसके अंतर्गत 1 जनवरी, 2017 के बाद जन्म पहले बच्चे के लिए प्रत्येक मां को पांच हज़ार रुपए तक की राशि दी जायेगी। यह जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 1 जनवरी, 2017 के बाद जन्मे पहले बच्चे के लिए हरेक मां यह राशत राशि लेने के लिए योग्य होगी। उन्होंने बताया कि पांच हज़ार रुपए की राहत राशि तीन किश्तों में दी जायेगी और इस वित्तीय सहायता को प्राप्त करने के लिए आय की किसी तरह की कोई भी सीमा या मापदंड नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत एक हज़ार रुपए की पहली किश्त गर्भवती होने पर रजिस्ट्रेशन करवाने समय ही दी जायेगी, जब कि दो हज़ार रुपए की दूसरी किश्त गर्भवती होने से छह महीने बाद प्रसूति पूर्व जांच करवाने समय दी जायेगी। इसी तरह दो हज़ार रुपए की तीसरी किश्त बच्चे का जन्म होने के उपरांत बच्चे का पहला टीकाकरन होने पर मुहैया करवाई जायेगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए योग्य लाभपात्री अपने नज़दीक के आंगनवाड़ी सैंटर में अपने नाम की रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement