Punjab Election: Tension escalates after Congress, Akali Dal clash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब चुनाव: कांग्रेस-अकाली दल में झडप के बाद मजीठा में तनाव

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 1:23 PM (IST)
पंजाब चुनाव: कांग्रेस-अकाली दल में झडप के बाद मजीठा में तनाव
अमृतसर। पंजाब में सत्तारूढ अकाली दल और कांग्रेस समर्थकों के बीच झडपों के बाद सोमवार को राज्य के मजीठा निर्वाचन क्षेत्र में तनाव है। दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद चंडीगढ़ से 275 किलोमीटर दूर अमृतसर जिले में स्थित मियां पंधेर गांव में पुलिस बलों को भेजा गया। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा, दो गुटों के बीच झडप हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हमने गांव और नजदीकी इलाकों में पुलिस बलों को तैनात कर दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को हुए शांतिपूर्ण मतदान के बाद रविवार को दोनों दलों के बीच झडप हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों गुटों के लोगों ने ईंटों, पत्थरों और छड़ों से एक-दूसरे पर प्रहार किया।

[@ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement