Punjab Congress MLAs in the Assembly will continue to picket until Wednesday: CHANNI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मांगे मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 6:25 PM (IST)
मांगे मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस विधायी पार्टी के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया है कि बीती शाम से शुरू हुआ पार्टी विधायकों द्वारा विधानसभा के हाल में धरना एतिहास बनाते हुए बुधवार तक जारी रहेगा। इस क्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सदन को खाली करने संबंधी अपील को पूरी तरह से खारिज करते हुए चन्नी ने कहा कि बादल ने बगैर किसी प्रस्ताव के खाली हाथ कांग्रेसी विधायकों के साथ संपर्क किया है। बादल द्वारा विधायकों को मिलने के लिए आज विधानसभा में आना सिर्फ एक सियासी स्टंट था, जो सिर्फ फोटो खिंचवाने का एक अवसर था। मुख्यमंत्री एक सरकारी छायाकार के साथ आए थे, परंतु वर्तमान मुद्दों पर चर्चा के लिए किसी भी प्रस्ताव के बगैर। उनकी अपील भी सिर्फ जुबानी हमदर्दी के अलावा कुछ नहीं थी। कांग्रेस पार्टी ने कल पंजाब के मौजूदा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए व सुखबीर सिंह बादल और बिक्रमसिंह मजीठिया को उनकी पंजाब में कथित तौर पर अवैध खनन और नशों के व्यापार में शमूलियत के लिए तुरंत गिरफ्तारी संबंधी अपनी मांगों को दोहराया। इस संबंधी गत दिवस डी.जी.पी. को शिकायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रकाशसिंह बादल सरकार विपक्ष के हमले से इतनी डरी हुई है कि उनके द्वारा गत दिवस हाऊस में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव जानबूझकर अनावश्यक अड़चनें डालकर रोक दिया गया। जब उन्होंने बादल परिवार द्वारा लूट का जिक्र किया, तो राजस्व ब्रांच ने पहली लाईन से ही अड़चनें पैदा करनी शुरू कर दीं। उन्होंने स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल को बुधवार को सदन की बैठक होने पर चर्चा जारी रखने देने की अपील की है, क्योंकि वह लोगों के प्रतिनिधि हैं और उनकी परेशानियां उठाना हमारा फर्ज है।
उन्होंने बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि सुखबीर बादल ने अपने मंत्रियों व विधायकों को शोर मचाने का इशारा किया, ताकि विपक्ष के सदस्य लोगों के साथ जुड़े मुद्दों को उठा न सकें। चन्नी ने अथॉरिटीज द्वारा वरिष्ठ पार्टी विधायकों को आज सुबह विधानसभा में न घुसने देने की निंदा करते हुए इसे उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने सीधे तौर पर गृह मंत्री सुखबीर ङ्क्षसह बादल पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर सीनियर विधायकों को विधानसभा में घुसने से रोकने का आरोप लगाया।
यह अफसोसजनक है कि खजाना बैंचों ने विपक्ष के सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि लोग फरवरी 2017 के चुनावों में इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। चन्नी ने बताया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उनके साथ तीन बार फोन पर बातचीत की। पार्टी महासचिव आशा कुमारी व सचिव हरीश चौधरी ने भी चन्नी से बात की।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement