Advertisement
पंजाब में साल 2025 तक टीबी को ख़त्म करने का लक्ष्य है : स्वास्थ्य मंत्री

डायरेक्टर स्वास्थ्य के दफ़्तर में एक जागरूकता प्रोग्राम भी करवाया गया, जिसमें सचिव स्वास्थ्य-कम-एम. डी. नेशनल हैल्थ मिशन डॉ. अभिनव त्रिखा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। डॉ. अमरजीत कौर सीनियर क्षेत्रीय डायरेक्टर एच. एफ. डब्ल्यू चंडीगढ़ ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। समागम के दौरान बोलते हुये डॉ. त्रिखा ने इस बीमारी सम्बन्धी समाज में फैली दहशत को ख़त्म करने का न्योता दिया और सभी को टी. बी के मरीज़ के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न करने का न्योता दिया।
समागम के दौरान डॉ. रविन्दरपाल कौर डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) ने सभी को टी.बी के ख़ात्मे के लिए किसी भी स्तर पर योगदान डालने का प्रण लेने की अपील की। उन्होंने इस मौके पर करवाए गए क्विज़ और सलोगन लेखन मुकाबले के विजेताओं को इनाम भी वितरित किये।
टीबी चैंपियन वरिन्दर कुमार, जो पहले ही टीबी से ठीक हो चुका है और अब टीबी के ख़ात्मे के लिए विभाग के साथ काम कर रहा है, ने अपने विचार सांझा किये कि कैसे उसने छह महीनों में सरकारी मुफ़्त इलाज के साथ टी. बी को हराया और वह अब पूरी तरह तंदुरुस्त है। मंत्री ने कम्युनिटी, सिविल सोसायटी संस्थाओं, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और राज्य भागीदारों को ‘‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ के बैनर तले एकजुट होने और 2025 तक टीबी के ख़ात्मे के लिए आगे आने की अपील की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


