Pune High-Profile Ketan Agrawal Murder Case : Accused Chetan Choudhary Linked to Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुणे का चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस के जोधपुर से जुड़े तार : आरोपी चेतन चौधरी बिलाड़ा पलासनी का मूल निवासी, सिया के साथ आया था मारवाड़

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जून 2026 3:51 PM (IST)
पुणे का चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस के जोधपुर से जुड़े तार : आरोपी चेतन चौधरी बिलाड़ा पलासनी का मूल निवासी, सिया के साथ आया था मारवाड़
जोधपुर/पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agrawal Murder Case) की जांच के तार अब राजस्थान के जोधपुर जिले से जुड़ गए हैं। मामले की मुख्य कड़ियों में शामिल सिया का प्रेमी और मुख्य आरोपी चेतन चौधरी मूल रूप से जोधपुर संभाग का ही रहने वाला है। सूत्रों से मिली नई जानकारियों के बाद पुलिस इस मामले में दोनों के पुराने रिकॉर्ड और मूवमेंट खंगाल रही है। पुणे पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केतन अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी चेतन चौधरी जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव का मूल निवासी है। वह लंबे समय से पुणे में रह रहा था, जहां वह सिया के संपर्क में आया था। मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसके अनुसार वारदात से कुछ महीने पहले आरोपी और उसकी प्रेमिका जोधपुर आए थे।
2 दिन का सीक्रेट स्टे: सूत्रों के अनुसार, दिसंबर 2025 में चेतन चौधरी और सिया जोधपुर भ्रमण (टूर) पर आए थे। यहां उन्होंने जोधपुर के एक नामी 5 सितारा (फाइव स्टार) होटल में दो दिन का वक्त बिताया था।
मेहरानगढ़ फोर्ट का भी किया था भ्रमण: मारवाड़ प्रवास के दौरान दोनों ने जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट (Mehrangarh Fort) सहित शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया था।
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि क्या दिसंबर 2025 की इस जोधपुर यात्रा के दौरान ही केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की साजिश की भूमिका तैयार की गई थी या यह केवल एक सामान्य टूर था। पुणे पुलिस जल्द ही इस सिलसिले में होटल के रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए जोधपुर का रुख कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement