पल्स पोलियो अभियान : एक करोड़ 11 लाख बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिदंगी की
khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 8:08 PM (IST)
जयपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत 2 अप्रैल को प्रदेश में 5 वर्ष तक की आयु के अनुमानित 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 53 हजार 620 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाना सुनिश्चित करने एवं सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं।