Advertisement
कुम्हेर में हुई जनता की सुनवाईः मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

जनसुनवाई में चंबल परियोजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। ग्राम राठौठी निवासी शांति देवी द्वारा सत्यापन नहीं होने के कारण पेंशन बंद होने की समस्या बताई तो जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार मौके पर ही पेंशनर के दस्तावेज पूर्ति उपरांत पेंशन प्रारंभ कर दी गई।
इसी प्रकार ग्राम अजान निवासी हीरा देवी एवं वासुदेव की पेंशन उनका बैंक खाता एवं आईएफएससी कोड बदलने के कारण रुकी हुई थी, परिवादी द्वारा अपनी समस्या बताई गई तो उनका बैंक खाता पेंशन पोर्टल पर मौके पर ही अपडेट पेंशन चालू कर दी गई।
जिला कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को आमजन की समस्याओं को नियमानुसार यथाशीघ्र समाधान कर लोगों को लाभान्वित करने एवं आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जलदाय विभाग, विद्युत विभाग एवं चिकित्सा विभाग को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


