Advertisement
राजस्थान सरकार की केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई संपन्न, छत्तीसगढ़ में दूसरी कोयला खदान खोलने की योजना

खुद की खदानों से कोयले के उत्पादन से राजस्थान की कोल इंडिया और महंगे आयातित कोयले पर निर्भरता कम होगी। कोयला मंत्रालय ने पीईकेबी ब्लॉक को इसके उत्कृष्ट संचालन के लिए प्रतिष्ठित फाइव-स्टार रेटिंग प्रदान की है।
आरआरवीयूएनएल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहलों में पर्याप्त निवेश किया है।
उदयपुर तहसील के केंते, बासेन, चकेरी, परोगिया और 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण बारिश के बावजूद सुबह 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित जन सुनवाई दौरान अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए पहुंचे। यह सुनवाई करीब सात घंटे से ज्यादा समय तक चली।
सरगुजा के पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह पोर्ते और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार नायक ने जन सुनवाई की अध्यक्षता की।
जन सुनवाई के अंत में आरआरवीयूएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता वीपी गर्ग ने कंपनी के सामाजिक सरोकारों के माध्यम से विकास कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ जन सुनवाई के आयोजन में शामिल सभी ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितधारकों का आभार जताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


