Advertisement
सर्वाइकल कैंसर के लिए जन चेतना कार्यक्रम आयोजित

डॉ वीणा आचार्य एवं डॉ नीलम जैन ने सार्थक मानव कुष्ठाश्रम द्वारा आरंभ की गई अभिनव पहल सर्वाइकल कैंसर मुक्त जमवारामगढ़, जयपुर के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि संस्था का यह मिशन है कि क्षेत्र की सभी 9 से 26 साल की लड़कियों को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध करवाई जावे एवं 45 वर्ष तक की महिलाओं की स्क्रीनिंग की जावे।
उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि यह वैक्सीन एक सुरक्षित वैक्सीन है तथा इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने महिलाओं की अन्य जिज्ञासाओं को भी अपने उद्बोधन में हल किया।
डॉ वीणा आचार्य ने बताया कि सार्थक मानव कुष्ठाश्रम की टीम सुरेश कौल के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर मुक्त जमवारामगढ़ जयपुर के लिए संकल्पित है।
डॉ नीलम जैन ने स्क्रीनिंग के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्क्रीनिंग के द्वारा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच में ही पहचान कर उपचार किया जा सकता है।
संस्था प्रबंधक एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


