Advertisement
पंचायत पुनर्गठन में तुगलकी फैसलों के खिलाफ जनता आंदोलित

चांदसैन के ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
इसी क्रम में चांदसैन पंचायत का मुख्यालय थलोज किए जाने के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और निर्णय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि चांदसैन पंचायत पिछले 63 वर्षों से स्थापित है और यहाँ पंचायत भवन, आईटी केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, किसान सेवा केंद्र, पटवारी कार्यालय, ग्राम सेवा सहकारी समिति तथा मिनी बैंक सहित सभी प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा चांदसैन की जनसंख्या लगभग 3400, जबकि थलोज की लगभग 1700 है, ऐसे में जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति—दोनों के आधार पर चांदसैन मुख्यालय के लिए पूरी तरह योग्य है।
ग्रामीणों का कहना है कि थलोज तहसील की सीमा के अंतिम छोर पर स्थित है, जहाँ से पंचायत क्षेत्र के अन्य गाँवों तक पहुँचना चुनौतीपूर्ण है, जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में परेशानी होगी।
ग्रामीणों ने दी चेतावनी
इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राड़ा, अशोक कुमार पटेल, चंदालाल, बिहारी लाल, कैलाश लाल, मीठालाल, राधेश्याम, सतीश, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने निर्णय जल्द वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


