Providing complete treatment to each patient is the top priority, there should be no inconvenience in taking medicines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रत्येक मरीज को पूरा उपचार देना सर्वोच्च प्राथमिकता, दवा लेने में नहीं हो रही असुविधा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जून 2024 11:04 PM (IST)
प्रत्येक मरीज को पूरा उपचार देना सर्वोच्च प्राथमिकता, दवा लेने में नहीं हो रही असुविधा
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगम और सहज उपलब्ध कराना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संकल्प के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूर्ण प्रतिबद्धता से अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रहा है। जिला हनुमानगढ़ में चिकित्सा सेवाओं को लेकर जिला प्रशासन, प्रत्येक चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी और अन्य कार्मिक पूरे मनोयोग से दिन-रात जुटे हुए हैं। टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति जिला चिकित्सालय में मरीजों के उपचार में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यहां पर चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को कैल्शियम सिरप उपलब्ध कराई गई। अब कैल्शियम टैबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, जिन्हें भी वितरित किया जा रहा है। चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान मेडिकल सर्विसेज काॅर्पोरेशन लिमिटेड से प्राप्त बुडेसोनाइड दवा भी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में मरीजों को दवा को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement