मुंबई में जाकिर नाइक के खिलाफ प्रदर्शन, पाबंदी लगाने की मांग
khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जुलाई 2016 2:12 PM (IST)
नई दिल्ली। मुस्लिम धर्मगुरु डॉ जाकिर नाइक के खिलाफ गुरुवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी नाइक के भाषणों और उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों ढाका में हुए आतंकवादी हमले में शामिल पांच बांग्लादेशी आतंकवादियों में से एक के विवादित भारतीय इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के ‘नफरत भरे उपदेशों’ से प्रेरित होने की खबरें सामने आने के बाद सरकार नाइक के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।