बीकानेर। दीपावली पर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार के महाभियान के तहत वीर दल द्वारा चाइनीज वस्तुओं का पुतला जलाया गया। भारत माता की जयघोष के साथ, युवाओं ने हुंकार भरते हुए में चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ ली। वीर दल के सुरेश बिस्सा ने कहा कि अनेक संगठन इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं। अभियान की सहयोगी संस्थाओं द्वारा अगले दस दिनों में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे। नितेश पुरोहित ने कहा कि अब समय आ गया है कि चीन के सस्ते एवं स्तरहीन सामानों के मायाजाल से बाहर निकलें तथा दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाते हुए अपने घरों को रोशन करें, साथ ही कुम्हारों को भी संबल मिले।
महाभियान के रविवार से टाइगर यूथ क्लब द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन से चाइनीज सामान के बहिष्कार की सहमति के प्रयास किए जाएंगे।