सिरसा। दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर सिरसा कांग्रेस कमेटी द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी अवंतिका माकन तंवर के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन करते हुए शहर के भगत सिंह चौक पहुंचे और विरोधस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,दिल्ली पुलिस व आरएमएल हॉस्पिटल का पुतला फूंका और दोषी अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन सचिव नवीन केडिया ने कहा कि दिल्ली में एक सैनिक द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद जब राहुल गांधी व अन्य नेता राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया व पुलिस ने उन्हें बंदी बना लिया। केडिया ने कहा कि बीजेपी की ये गुंडागर्दी नहीं चलेगी, कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है और मांग करती है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़े :डिंपल ने कहा-ट्रेनी सीएम ने इतना काम कर दियायह भी पढ़े :CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवार