Advertisement
ग्लोबल सिटी बनाने का प्रस्ताव, कहां पर, यहां पढ़ें

इसके अलावा यह भी प्रस्ताव किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग तथा नॉर्दर्न पेरीफेरी रोड के बीच स्थित ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन जोन की 147 एकड़ भूमि को भी पुनर् नामित किया जाए। इस भूमि को फाइनल डेवलपमेंट प्लान में दर्शाए गए ओपन स्पेस जोन के साथ अदला-बदली करने का प्रस्ताव है। ऐसा करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ओपन स्पेस की भूमि प्रस्तावित संशोधन में किसी भी रूप से कम ना हो।
उन्होंने बताया कि फाइनल डेवलपमेंट प्लान के संशोधन में एक प्रस्ताव यह भी है कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-एम3 के साथ लगती 161 एकड़ भूमि, जिसे फाइनल डेवलपमेंट प्लान में गलती से कृषि क्षेत्र दर्शाया गया है, को 4 अक्टूबर 2010 को अधिसूचित ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान गुरुग्राम- मानेसर अर्बन कंपलेक्स 2031 के अनुसार रिहायशी क्षेत्र दर्शाया जाए ।
उपरोक्त प्रस्तावित संशोधनों के विषय में यदि कोई व्यक्ति अपनी टिप्पणी या आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है तो वह जीएमडीए की वेबसाइट पर जाकर कंसल्टेशन नामक टैब को क्लिक करें और अपनी टिप्पणी अथवा आपत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवाएं। डेवलपमेंट प्लान में प्रस्तावित संशोधनों तथा रिपोर्ट आदि की विस्तृत जानकारी वेबसाइट की कंसल्टेशन टैब पर उपलब्ध है ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


