Advertisement
कुशीनगर में मुठभेड़ के बाद इनामी पशु तस्कर सुग्रीव कुशवाहा गिरफ्तार

जैसे ही सुग्रीव वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और अवैध तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सुग्रीव के दाहिने पैर में गोली लग गई।
सुग्रीव कुशवाहा कसया थाने के पकडिहवा भैंसहा का निवासी है। वह लंबे समय से पशु तस्करी के अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि सुग्रीव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रहता था और गोवंशीय पशुओं की तस्करी में माहिर माना जाता था। मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


