Project Implementation Workshop of 4 Smart Cities in the State-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में बनने वाली 4 स्मार्ट सिटीज की ‘‘प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन’’ कार्यशाला

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2017 5:46 PM (IST)
प्रदेश में बनने वाली  4 स्मार्ट सिटीज की ‘‘प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन’’ कार्यशाला
जयपुर। प्रदेश की 4 स्मार्ट सिटीज में किये गये कार्यो की समीक्षा के लिए गुरूवार को स्वायत्त शासन भवन में एक दिवसीय कार्यशाला ‘‘प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन’’ विषय पर आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग डाॅ मनजीत सिंह द्वारा की गई । कार्यशाला में शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक (स्मार्ट सिटीज) साजीश कुमार (तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल) आयुक्त नगर निगम जयपुर रवि जैन, निदेशक एवं संयुक्त सचिव स्वायत्त शासन विभाग पवन अरोड़ा समेत कई अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग डाॅ मनजीत सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटीज परियोजनाओं श्रेष्ठ कार्य करवाने वाले शहरों को 7 श्रेणियों में अवार्ड दिया जायेगा, जिनमें कार्य का स्तर, निर्धारित समय में कार्य का पूर्ण होना एवं उपयोगिता को देखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा निर्देषानुसार समस्त चारों शहरों में स्मार्ट सिटी लिमिटेड़ (एसपीवी) का गठन किया जा चुका है। जयपुर, उदयपुर व कोटा में परियोजना प्रबन्धक सलाहकार (पीएमसी) की नियुक्ति की जा चुकी है। मिशन के तहत कुल 928.8 करोड़ रू. राशि सम्बन्धित स्मार्ट सिटीज को हस्तान्तरित की जा चुकी है। जिसमें केन्द्र व राज्यांश 579 करोड़ रू. व 349.80 करोड़ रू. है।
कार्यशाला के दौरान प्रदेश की चारों स्मार्ट सिटी जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/मुख्य अभियन्ताओं ने अपनी-अपनी परियोजना का प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यशाला में शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक (स्मार्ट सिटीज) साजीश कुमार एवं तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने वाराणसी सर्किल इम्प्रुवमेंट, स्ट्रीट इम्प्रुवमेंट विषय पर, भोपाल की साईक्लिंग शेयरिंग परियोजना एवं उदयपुर की इन्टीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement