Project Combinations Explaining The Importance Of Both Kabir Raham In Variable Time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदलते वक्त में कबीर-रहीम के दोहो का महत्व समझाता प्रोजेक्ट युग्म

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जुलाई 2017 5:12 PM (IST)
बदलते वक्त में कबीर-रहीम के दोहो का महत्व समझाता प्रोजेक्ट युग्म
जयपुर।सोमवार 24 जुलाई को प्रोजेक्ट युग्म अपना 1 साल पूरा करने जा रहा है। ऐसे में 24 जुलाई को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में सांय 6 बजे से युग्म दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युग्म बैंड अपनी परफॉरमेंस से सभी के दिलों को जीतने के लिए तैयार है। प्रोजेक्ट युग्म दरअसल युवाओं का बनाया एक ऐसा बैंड है जिसमें बॉलीवुड सॉन्ग्स नहीं बल्कि पारम्परिक फोक सॉन्ग्स और कबीर-रहीम के दोहों को महत्त्व दिया गया है। इसमें कबीर की वाणी, रहीम के दोहे और सूफी संगीत को तवज्जो देते हुए जयपुर के ये युवा अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोजेक्ट युग्म में अभिषेक जीनगर, मयंक पाराशर, श्रेय शर्मा, रोहन मैनी, दीक्षांत पंवार, रवनीत सिंह हैं। बैंड के लीड वोकलिस्ट अभिषेक बताते हैं कि आज हम जयपुरवासी राजस्थानवासी हमारी परंपरा और हमारे पारम्परिक गीतों को भूल चुके हैं। कहीं पंजाबी तड़क भड़क वाले गीत और बॉलीवुड समेत वेस्टर्न म्यूजिक हमारे युवाओं पर हावी है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि हम अपने अलग अंदाज से फिर केसरिया बालम, जब देखूं बना री लाल पीली अंखियां जैसे गानों को फिर से युवाओं को सुनने को मजबूर करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement